June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

हत्यारा जीजा हुआ गिरफ्तार, लायसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर किया था जान लेवा हमला, उपचार के दौरान मौत…

हत्यारा जीजा हुआ गिरफ्तार, लायसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर किया था जान लेवा हमला, उपचार के दौरान मौत…

पंडरी मोवा क्षेत्र में आरोपी जितेन्द्र वर्मा द्वारा अपनी दोनों साली पर लायसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दिया था हत्या एवं जानलेवा हमला की घटना को अंजाम।

पारिवारिक विवाद बना कारण।

उपचार के दौरान गीतांजली वर्मा एवं दुर्गेष्वरी वर्मा की हो गई मृत्यु।

प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी जितेन्द्र वर्मा को किया गया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लायसेंसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस किया गया है जप्त।

आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 119/26 धारा 109 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थिया सावित्री वर्मा ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुंदरीपारा, मोवा में रहती है। उसकी पुत्री ज्योति वर्मा उर्फ खिलेश्वरी का विवाह वर्ष 2020 में जितेन्द्र कुमार वर्मा, निवासी मोवा, रायपुर से सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। दोनों के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण ज्योति वर्मा पिछले 20-25 दिनों से अपनी मां के साथ पंडरी में रह रही थी। उनकी डेढ़ वर्ष की पुत्री छाया वर्मा है। दिनांक 05.05.2026 को रात्रि लगभग 10ः30 बजे जितेन्द्र वर्मा प्रार्थिया के घर आया और अपनी पत्नी एवं बच्ची से मिलने तथा बच्ची से वीडियो कॉल पर बात कराने कहने लगा। यह बात उसने प्रार्थिया की दूसरी पुत्री गीतांजली वर्मा उर्फ जया से भी कही। प्रार्थिया एवं गीतांजली द्वारा उसे सुबह आने और बात कराने की बात कही गई तथा बताया गया कि ज्योति का मोबाईल फोन बंद है, इस पर जितेन्द्र अपने पैंट के जेब से एक बंदुक और बहुत सारा गोली निकाला और गोली को जमीन पर बिखेर दिया और गुस्सा होकर अपने हाथ में रखे बंदुक से गीतांजली को जान से मार डालुंगा कहकर धमकी देते हुये बंदुक से उसके उपर दो गोली चला दिया जिससे गीताजंली जमीन पर गिर गयी और उसके शरीर से अत्यधिक खुन निकलने लगा। प्रार्थिया द्वारा घर से बाहर निकलकर अपने पडोसी किरायेदार को आवाज लगाने पर आवाज को सुनकर उसकी छोटी बेटी दुर्गेश्वरी जो छत में थी वह नीचे आई जिसे बाहर दरवाजा के पास देखते ही उसे भी जितेन्द्र के द्वारा बंदुक तानकर गोली मार दिया जिससे दुर्गेश्वरी वही दरवाजे के पास गिर गई एवं उसके शरीर से अत्यधिक खुन बहने लगा तब प्रार्थिया जोर जोर से बचाओ बचाओ शोर मचाने लगी तो आसपास के लोग आवाज सुनकर एकत्र होने लगे जिसे देखकर जितेन्द्र भाग गया। प्रार्थिया की दोनाे घायल बेटी गीतांजली वर्मा एवं दुर्गेश्वरी वर्मा को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान दोनो की मृत्यु हो गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी जितेन्द्र वर्मा के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 119/26 धारा 109 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा एमएलसी सूचना के आधार पर प्रकरण में धारा 103 बीएनएस जोडी गयी।

उक्त घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा, थाना प्रभारी खम्हारडीह सुश्री मानसी साकोरे (परि. भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी पंडरी निरीक्षक एस.एन. सिंह सहित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम द्वारा घटना एवं आरोपी के संबंध में संबंधित व्यक्तियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पूछताछ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जितेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी जितेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लायसेंसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस जप्त कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – जितेन्द्र कुमार वर्मा पिता दिनेश वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी पाल इलेक्ट्रिकल के पास मोवा थाना पंडरी रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!