June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

चेन झपटमारी करने वाले सहित खरीदने वाला ज्वेलर्स कुल 02 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

चेन झपटमारी करने वाले सहित खरीदने वाला ज्वेलर्स कुल 02 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि थाना खम्हारडीह, जिला रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 137/2026 धारा 304, 317(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में प्रार्थिया हेमलता वैध द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29.04.2026 को प्रातः लगभग 06:40 बजे चावला टावर, शंकर नगर के पास अज्ञात आरोपी द्वारा उनके गले से सोने की चेन झपटकर मोटर सायकल से फरार हो गया था।

advertisement…

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन श्री मयंक गुर्जर एवं पुलिस उपायुक्त क्राइम एंड साइबर श्री स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस उपायुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना खम्हारडीह पुलिस द्वारा थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. मानसी साकोरे के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं क्राइम टीम के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, वाहन नंबर प्लेट तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। 5 दिन तक 150 से ज़्यादा सीसीटीवी खंगाले गए।

जांच के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य आधार पर आरोपी विवेक उर्फ छोटू वर्मा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने लूटी गई सोने की चेन को प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी को बेचना बताया। इसके पश्चात संबंधित ज्वेलर्स को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा उक्त चेन को गलाना स्वीकार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से प्रकरण में लूटा गया लगभग 16 ग्राम सोना, नगदी रकम 1,50,000/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद कर जप्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण…

1. विवेक उर्फ छोटू वर्मा, पिता रमेश वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।

2. प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी, पिता नरेन्द्र केशरवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।

प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!