June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

उपसरपंच के भतीजे की चाकू मारकर हत्या…

उपसरपंच के भतीजे की चाकू मारकर हत्या…

हरियर एक्सप्रेस, बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है, जहां शीतला मंदिर के मुद्दे पर हुई बैठक के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक झड़प में एक युवक की जान चली गई।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुणाल देशमुख के रूप में हुई है, जो उप सरपंच डोमेंद्र देशमुख का भतीजा था। ग्राम पंचायत बटेरा के आश्रित गांव जोगीभाठा में गुरुवार रात शीतला मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बैठक आयोजित की गई थी। इसी दौरान उप सरपंच और ग्रामीणों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

बीच-बचाव में गई जान…

विवाद के दौरान जब कुणाल देशमुख बीच-बचाव करने पहुंचा, तभी गांव के ही सोहनलाल साहू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव में तनाव, पुलिस जांच जारी…

घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहनलाल साहू सहित 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिनमें दोषी पाए जाने पर मृत्युदंड या आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!