June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, रोजाना के ताने से था नाराज…

पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, रोजाना के ताने से था नाराज…

हरियर एक्सप्रेस, बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के खजरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति राजेश साहू अपनी पत्नी कुंती साहू के तानों से नाराज था। बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा शराब पीने और काम नहीं करने को लेकर ताना मारने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच एसडीओपी विजय ठाकुर के नेतृत्व में की जा रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।

फिलहाल बिलाईगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!