November 2, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

मामूली विवाद पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार…

मामूली विवाद पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी के डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर जन्मदिन के दौरान हुए मामूली विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 मुख्य आरोपियों और 2 नाबालिगों समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी वेंकट पिल्ले ने डी.डी. नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अक्टूबर 2026 को उनके दोस्त रूपांशु यादव का जन्मदिन था। इस दौरान वेंकट और उनका साथी खिलेंद्र साहू केक खरीदने गए थे।

जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि होटल के बाहर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात लोग रूपांशु यादव के साथ मारपीट कर रहे हैं। हमलावरों ने प्रार्थी और उसके साथी को भी दौड़ाया, जिससे डरकर वे वहां से भाग गए। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे, तो देखा कि रूपांशु के शरीर पर धारदार हथियारों से कई वार किए गए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई और खुलासे…

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डी.डी. नगर थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई गई।

टीम ने प्रार्थी और घायलों से पूछताछ के साथ-साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण की मदद ली। इस दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने तात्कालिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

1. मयंक ठाकुर (उम्र 21 वर्ष), निवासी – तिरंगा चौक, कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।

2. अंकित ध्रुव (उम्र 19 वर्ष), निवासी – तिरंगा चौक, चेतन पान ठेला के पास, कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।

3. ओम कुमार सागरवंशी (उम्र 19 वर्ष), निवासी – बांसटाल, खल्लारी चौक, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।

4. दो विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक जब्त कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!