October 31, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: महापौर मीनल चौबे ने दी शुभकामनाएं, रायपुर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का आह्वान…

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: महापौर मीनल चौबे ने दी शुभकामनाएं, रायपुर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का आह्वान…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आगामी 1 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने प्रदेश और राजधानी वासियों को अपनी ओर से आत्मीय बधाइयां दी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की है।

इस अवसर पर महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे रायपुर को एक स्वच्छ, सुंदर, हरित और स्मार्ट राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए आगे आएं और अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

विकास की निरंतरता पर दिया जोर

अपने संदेश में महापौर श्रीमती चौबे ने याद दिलाया कि 1 नवंबर 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। तब से लेकर आज तक राज्य ने प्रगति के पथ पर लगातार नए मील के पत्थर स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में आज रायपुर समेत पूरे प्रदेश के शहरी और ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिल रही है। इसके साथ ही, उन्होंने वर्ष 2003 से 2018 के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को भी याद किया और कहा कि प्रदेश की यह विकास यात्रा भविष्य में भी निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!