October 31, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

ख़रोरा के मंगल भवन में ‘युवा संवाद’ संपन्न: मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा…

ख़रोरा के मंगल भवन में ‘युवा संवाद’ संपन्न: मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा…

युवाओं से कहा – “भ्रामक नैरेटिव और अराजकता फैलाने वालों को युवा सिखाएं सबक, तार्किक बनकर राष्ट्र निर्माण में जुटें” 

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। धरसीवाँ विधानसभा क्षेत्र के नगरपंचायत ख़रोरा के मंगल भवन में “युवा संवाद – लोकतंत्र बनाम अराजकता” विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष संवाद में धरसीवाँ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका के प्रति जागरूक करना था।

लोकतंत्र और संविधान के प्रति निष्ठा ही असली ताकत: अनुज शर्मा

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ हुई।मंगल भवन के प्रांगण में उपस्थित ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “देश का युवा आज केवल भविष्य का निर्माता नहीं, बल्कि वर्तमान प्रगति का सबसे बड़ा संवाहक है।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए एक मिसाल है। इसकी मजबूती हमारी संस्थाओं, कानून के प्रति सम्मान और संविधान के प्रति अटूट निष्ठा पर टिकी हुई है। श्री शर्मा ने युवाओं से अपील की कि वे भ्रामक नैरेटिव और अराजकता से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक दिशा में करें।

भ्रामक नैरेटिव और अराजक ताकतों से सावधान रहने की अपील…

अपने संबोधन के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी खुलकर बात की। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे राजनीतिक स्वार्थ के चलते समाज में भ्रामक नैरेटिव गढ़ने और अस्थिरता पैदा करने का प्रयास करने वाली विघटनकारी शक्तियों से सचेत रहें।

श्री शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “आज देश को भ्रमित करने वाली ताकतों को पहचानने की आवश्यकता है। हमें यह समझना होगा कि कौन सी ताकतें देश को विकास के पथ पर आगे ले जाना चाहती हैं और कौन सी ताकतें केवल अपने निहित स्वार्थों के लिए समाज में वैमनस्य फैलाना चाहती हैं।” उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित होने वाली हर सूचना की सत्यता को परखें, तार्किक बनें और किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं।

‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर विशेष जोर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि देश आज ‘विकसित भारत 2047’ के महान संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। जब देश अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब वैश्विक पटल पर भारत की भूमिका एक महाशक्ति के रूप में होगी। इस महान लक्ष्य को प्राप्त करने में देश के युवाओं की बौद्धिक, शारीरिक और नैतिक शक्ति सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अनुशासन, शिक्षा, नवाचार और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन का आधार बनाएं।

मुख्य वक्ता का सम्मान और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति…

कार्यक्रम के अंत में मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य वक्ता विधायक अनुज शर्मा का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, ज़िला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सविता चंद्राकर,सोना वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, सुनीता अनिल सोनी,शिवशंकर वर्मा,अशोक सिन्हा, रश्मि वर्मा, सुमित सेन पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, मण्डल के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!