October 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल भोकलूडीह में ‘सेवा सेतु’ शिविर में हुए शामिल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल भोकलूडीह में ‘सेवा सेतु’ शिविर में हुए शामिल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…

जनता की हर समस्या का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

भोकलूडीह में क्लस्टर स्तरीय सेवा सेतु शिविर संपन्न, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश।

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय स्कूल परिसर में लगा शिविर, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, बसना।बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भोकलूडीह स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय ‘सेवा सेतु’ जन समस्या निवारण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर स्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सर्वप्रथम विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली की मंगल कामना की।

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना ही इस सेवा संकल्प अभियान का मुख्य ध्येय है। जनता को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं और प्रशासनिक कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसी उद्देश्य से प्रशासन को सीधे ग्रामीणों की चौखट तक लाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसेवा ही उनका परम कर्तव्य है और क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास व न्याय पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि बसना विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखें और शिविर के माध्यम से जागरूक होकर उनका सीधा लाभ उठाएं।

विज्ञापन…

संबोधन के पश्चात विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए सभी स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की प्रगति की जानकारी ली।

स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में आए प्रत्येक आवेदन को संवेदनशीलता और गंभीरता से लिया जाए। जो समस्याएं मौके पर सुलझाई जा सकती हैं, उनका तत्काल समाधान किया जाए तथा अन्य तकनीकी मामलों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित हो। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल,जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई, सभापति जनपद पंचायत पिथौरा कंवलजीत छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, सभापति जनपद पंचायत पिथौरा दिनेश अग्रवाल, जनपद सदस्य नारायण ध्रुव,जनपद सदस्य विमला बेहरा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सीताराम सिन्हा,जनपद सदस्य प्रतिनिधि जगत दीवान,जनपद सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी लाल ध्रुव, जनपद सदस्य विष्णु साहू,सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल,संयोजक सांकरा मंडल अशोक साहू,सरपंच भोकलूडीह मनोज ठाकुर,अध्यक्ष महिला मोर्चा सांकरा चेतना साहू,सभापति कोलता समाज विनोद बारिक, गौटिया डूमरपाली लक्ष्मण प्रधान, सोसायटी अध्यक्ष सपोस निरंजन यादव,लक्ष्मण सराफ,उपसरपंच देवसराल सत्यवान साहू,रंजन प्रधान,शिवचरण साहू,जिला मीडिया प्रभारी आर्थिक प्रकोष्ठ विजय पटेल, समस्त सरपंचगण,स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!