October 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

नारी शक्ति को समाज के उत्थान से जोड़कर विश्वकल्याण की दिशा में बढ़ाया कदम, शिवछाया जन कल्याण सेवा संस्थान एवं ब्रह्माकुमारीज़ के तत्वाधान में महिला समिति का गठन…

नारी शक्ति को समाज के उत्थान से जोड़कर विश्वकल्याण की दिशा में बढ़ाया कदम, शिवछाया जन कल्याण सेवा संस्थान एवं ब्रह्माकुमारीज़ के तत्वाधान में महिला समिति का गठन…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर रघुविहार में दिनांक 4 अक्टूबर, रविवार को शिवछाया जन कल्याण सेवा संस्थान एवं ब्रह्माकुमारीज़ के तत्वाधान में महिला समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं शिवछाया जन कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष बी.के. विकास भाई जी ने महिला समिति को संबोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं के अधिकारों पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “नारी वह शक्ति है जो संसार का सृजन करती है, नारी नहीं तो यह संसार नहीं।”

उन्होंने बताया कि महिला समिति का मुख्य उद्देश्य मातृत्व शक्ति को समाज के उत्थान में लगाकर विश्वकल्याण की दिशा में कार्य करना है।

विज्ञापन…

इस समिति के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उनमें आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा सामाजिक कल्याण के कार्यों में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर महिला समिति के निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की गई। बी.के. अंजली बहन को अध्यक्ष, श्रीमती हिरदेश्वरी यादव को उपाध्यक्ष, रेणुका खुशलानी, वर्षा आहूजा एवं ललिता साहू को कोषाध्यक्ष, ईश्वरी धनंजय एवं निधि ओंटेन को सचिव तथा नीता विश्वकर्मा एवं अंजू देवांगन को सहसचिव चुना गया।

कार्यक्रम का समापन निर्वाचित सदस्यों के स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने महिला शक्ति को संगठित कर समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लगभग 70 महिला सदस्य उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!