October 3, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

‘सेवा संकल्प पखवाड़ा’ के तहत ग्राम कुकेरा में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और सम्मान समारोह आयोजित…

‘सेवा संकल्प पखवाड़ा’ के तहत ग्राम कुकेरा में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और सम्मान समारोह आयोजित…

मोदी सरकार में गांव, गरीब, किसान और महतारियों का बढ़ा मान: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित, स्वच्छता की दिलाई शपथ।

धरसीवां विधानसभा के ग्राम कुकेरा में उमड़ा जनसैलाब, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने और उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प पखवाड़ा’ के अंतर्गत रायपुर लोकसभा क्षेत्र के धरसीवां विधानसभा के ग्राम कुकेरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, दवा वितरण तथा स्वच्छता दीदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सांसद ने उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता संकल्प की शपथ भी दिलाई।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन का हर क्षण देश और जनता की सेवा में समर्पित किया है। आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और दुश्मनों को घर में घुसकर जवाब देने का साहस मोदी सरकार ने दिखाया है।”

श्री अग्रवाल ने केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन में जो सकारात्मक बदलाव आया है, वह भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ‘महतारी वंदन योजना’ से माताओं-बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपये सीधे खाते में देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाया गया है। प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल धान खरीद कर देश में सबसे अधिक सम्मान किसानों को दे रही है।

उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को बीमारी के समय संबल देने के लिए ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज (आयुष्मान भारत), हर गरीब के सिर पर पक्की छत के लिए प्रधानमंत्री आवास, मुफ्त राशन और घर-घर नल से जल जैसी मूलभूत सुविधाएं सीधे जनता तक पहुंच रही हैं। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा रोके गए विकास कार्यों और आवास निर्माण को डबल इंजन की सरकार ने पुनः गति दी है। कुकेरा व नवापारा क्षेत्र में पेयजल की समस्या पर उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में पानी की टंकी का निर्माण भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन…

कार्यक्रम में सांसद ने स्वच्छता दीदियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि समाज को स्वस्थ और स्वच्छ रखने में स्वच्छता दीदियों का योगदान अतुलनीय है। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे ग्रामीणों का चेकअप कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं तथा सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद्रवंशी, नितिन अग्रवाल, श्रीमती रुक्मणी वर्मा, पुष्पा बंजारे, राकेश यादव, अशोक सिन्हा, कृष्ण कुमार वर्मा, भरत सोनी, केदार वर्मा, पुरुषोत्तम साहू, बिरजू साहू, बलराम साहू, देवेंद्र, जिया वर्मा, किरण साहू, हीरा वर्मा, रानी जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!