October 3, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

सांकरा में सेवा सेतु शिविर: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की जनसमस्याओं की सुनवाई, कहा-अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही मुख्य ध्येय…

सांकरा में सेवा सेतु शिविर: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की जनसमस्याओं की सुनवाई, कहा-अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही मुख्य ध्येय…

सेजेस सांकरा में आयोजित क्लस्टर स्तरीय सेवा सेतु शिविर में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, स्टॉलों का किया सघन निरीक्षण।

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पूरी संवेदनशीलता से काम करे प्रशासन : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

शासन की योजनाएं कागजों में नहीं, धरातल पर दिखनी चाहिए : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, बसना/सांकरा। बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांकरा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत क्लस्टर स्तरीय ‘सेवा सेतु जन समस्या निवारण शिविर’ का विशाल एवं व्यवस्थित आयोजन संपन्न हुआ। इस जनकल्याणकारी शिविर में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विधिवत भगवान की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं आमजन की खुशहाली की मंगल कामना की।

शिविर में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य शासन-प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक लाना है। आम नागरिकों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं, राशन, पेंशन, राजस्व, बिजली, पानी या स्वास्थ्य से जुड़ी मांगों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसी मंशा के साथ क्लस्टर स्तर पर सेवा सेतु शिविरों की रूपरेखा तैयार की गई है। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की प्रत्येक कल्याणकारी योजना का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना ही हमारा मुख्य ध्येय है। हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के प्रति वचनबद्ध है। क्षेत्र के किसी भी नागरिक की वाजिब समस्या अनसुनी नहीं रहेगी।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शिविर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सभी स्टॉलों का एक-एक कर सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पहुंचे ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनके आवेदनों की जानकारी ली तथा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जानी। स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अधिकारियों को दो-टूक शब्दों में निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ दर्ज किया जाए। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है, उनका त्वरित निराकरण यहीं सुनिश्चित करें। जिन प्रकरणों में विभागीय प्रक्रिया की आवश्यकता है, उन्हें भी समय-सीमा के भीतर पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए। जनसमस्याओं के निवारण में किसी भी स्तर पर लेटलतीफी या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित करें कि शिविर में आने वाला कोई भी ग्रामीण निराश होकर न लौटे।

विज्ञापन…

इस क्लस्टर स्तरीय शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, कृषि, विद्युत, स्वास्थ्य एवं पीएचई सहित अनेक विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं एवं कई हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल, सदस्य जिला पंचायत महासमुंद जगमोती भोई,सभापति जनपद पिथौरा कंवलजीत छाबड़ा, जनपद सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम धृतलहरे, विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाश अग्रवाल,सभापति जनपद पिथौरा आशा ठाकुर,सभापति जनपद पंचायत पिथौरा अजय अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष भाजपा कृष्ण कुमार साहू,सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा,अध्यक्ष सरपंच संघ सतपाल सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष महिला मोर्चा चेतना साहू,SDM पिथौरा शुभम देव,शिविर प्रभारी विजय स्वयं,अध्यक्ष किसान मोर्चा गोविंद साहू, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा,जिला मंत्री भाजपा रामलाल मलिक, तहसीलदार मोहित अमिला,नायब तहसीलदार प्रकृति सिंह,सुरेश देवता,सरपंच लारीपुर हेमंत ठाकुर,सरपंच सलडीह गीतांजलि प्रधान,सरपंच बड़ेलोरम पदमा प्रधान,सरपंच माटीदरहा सुजाता देवता, सरपंच कटंगतराई बासंती सुमन साहू,मंडल संयोजक भाजपा अशोक साहू, अध्यक्ष मेहेर समाज सुशील मेहेर,क्षमाराम पटेल ,प्राचार्य सेजेस सांकरा दीपक देवांगन,मंडल अधिकारी एवं मंच संचालक लखन कुर्रे,निज सचिव नरेंद्र बोरे,स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!