August 20, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद, चालक मौके से फरार…

वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद, चालक मौके से फरार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के साथ-साथ वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में शारदा चौक में यातायात व्यवस्था एवं वाहन चेकिंग के दौरान QRT टीम के प्रधान आरक्षक क्रमांक 1528 नरेंद्र श्रीवास, आरक्षक क्रमांक 57 लोकेश कुमार एवं प्वाइंट ड्यूटी में तैनात सैनिक क्रमांक 269 मनोज शर्मा द्वारा बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक मोटरसाइकिल को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

यातायात पुलिस द्वारा मोबाइल ई-चालान डिवाइस/ऐप के माध्यम से इंजन नंबर एवं चेचिस नंबर की जांच की गई। जांच में उक्त वाहन का पंजीयन क्रमांक CG-04-NN-2680 तथा वाहन स्वामी पुष्पेंद्र की जानकारी प्राप्त हुई। वाहन स्वामी से संपर्क करने पर उनके द्वारा उक्त मोटरसाइकिल के चोरी होने तथा इस संबंध में थाना सिविल लाइन, रायपुर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज होना बताया गया।

इसके पश्चात थाना सिविल लाइन, रायपुर से तस्दीक करने पर उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में एफआईआर दर्ज होना प्रमाणित हुआ।

यातायात पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल को सुरक्षार्थ यातायात थाना, शारदा चौक में खड़ा कराया गया तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना सिविल लाइन रायपुर को सूचित किया गया है। वाहन चालक की तलाश एवं प्रकरण में आगे की कार्यवाही संबंधित थाना द्वारा की जा रही है।
उक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के कारण उत्साहवर्धन हेतु डॉ संजीव शुक्ला कमिश्नर रायपुर द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया

यातायात पुलिस की अपील:
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग एवं संदिग्ध वाहनों की जांच लगातार जारी है। नागरिकों से अपील है कि अपने वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा किसी भी संदिग्ध वाहन या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!