August 20, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

साइबर अपराधों से बचाव एवं जागरूकता के लिए अभियान में सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेशवासियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों, साइबर ठगी के नए तरीकों, उनसे बचाव के प्रभावी उपायों तथा साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के संबंध में जागरूक करना है।

इसी तारतम्य में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा सिविल लाईन स्थित सी/04 भवन के सभाकक्ष में रायपुर शहर के विभिन्न व्यापारिक, औद्योगिक, सामाजिक एवं परिवहन संगठनों के पदाधिकारियों के साथ साइबर अपराध के विरुद्ध संचालित “साइबर जागृति अभियान” के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को वर्तमान समय में घटित हो रहे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं साइबर ठगी के तरीकों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी, फर्जी कस्टमर केयर, ओटीपी एवं बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी, यूपीआई फ्रॉड, फर्जी पुलिस अधिकारी/सरकारी अधिकारी बनकर ठगी तथा अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पुलिस कमिश्नर द्वारा बताया गया कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक एवं सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक खाता संबंधी विवरण, यूपीआई पिन, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने की अपील की गई।

उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने संस्थानों, प्रतिष्ठानों, कर्मचारियों, सदस्यों एवं आम नागरिकों तक साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाने में पुलिस का सहयोग करें तथा “साइबर जागृति अभियान” में सक्रिय सहभागिता निभाएं। इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा अभियान के प्रति सकारात्मक सहभागिता एवं सहयोग का आश्वासन दिया गया। पुलिस कमिश्नर द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता फैलाने में सहयोग करने वाले संगठनों एवं प्रतिनिधियों की सराहना भी की गई।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से यह भी अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने संगठन के सदस्यों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु पुलिस द्वारा जारी जागरूकता संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, जिससे साइबर ठगी की घटनाओं को रोकने में प्रभावी परिणाम प्राप्त हो सकें।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रतिनिधि

श्री अमर परवानी – अध्यक्ष, कैट एवं रायपुर ऑटो डीलर्स एसोसिएशन, एवं अन्य पदाधिकारी गण

श्री सतीश थोरानी – अध्यक्ष, चेंबर ऑफ कॉमर्सएवं अन्य पदाधिकारी गण

श्री दिनेश देवांगन – अध्यक्ष, बार एसोसिएशन एवं अन्य पदाधिकारी गण

श्री हरम भगतानी – अध्यक्ष, सर्राफा एसोसिएशन एवं अन्य पदाधिकारी गण

श्री सुभाष बजाज – अध्यक्ष, जवाहर बाजार व्यापारी संघ एवं अन्य पदाधिकारी गण

श्री मृणाल गोलछा – अध्यक्ष, क्रेडाई एवं अन्य पदाधिकारी गण

श्री सरल मोदी – अध्यक्ष, पंडरी कपड़ा मार्केट व्यवसायी संघ एवं अन्य पदाधिकारी गण

श्री तरल मोदी – प्रतिनिधि, उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं अन्य पदाधिकारी गण

श्री अनिल पुसदकर – अध्यक्ष, बस ओनर्स एसोसिएशन एवं अन्य पदाधिकारी गण

श्री अश्विन गर्ग – प्रतिनिधि, उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं अन्य पदाधिकारी गण

श्री कुलदीप सोलंकी – अध्यक्ष, आईएमए एवं अन्य पदाधिकारी गण

सहित रायपुर शहर के विभिन्न व्यापारिक, औद्योगिक, सामाजिक एवं परिवहन संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) डॉ. अर्चना झा, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती स्नेहिल साहू, श्री सतीश ठाकुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि साइबर अपराध के प्रति स्वयं जागरूक रहें तथा अपने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों एवं परिचितों को भी जागरूक करें। सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!