August 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

धर्म नगर में विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

धर्म नगर में विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं गर्भवती व स्तनपान वाली माताओं ने कार्यक्रम में लिया भाग।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के धर्मनगर में संपन्न हुआ। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं गर्भवती तथा धात्री (स्तनपान कराने वाली) माताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि विश्व स्तनपान सप्ताह प्रत्येक वर्ष 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जाता है। इसका उद्देश्य माताओं एवं समाज को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा शिशुओं के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देना है।

ANM श्रीमती रेखा शुक्ला द्वारा बताया गया कि माताएं स्तनपान कैसे कराएं। गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को जन्म के प्रथम घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराने, जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा छह माह के बाद उचित पूरक आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।

सुपरवाइजर श्रीमती कविता सिन्हा बताया कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम एवं संपूर्ण आहार है। इससे शिशु को आवश्यक पोषण, रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि नियमित स्तनपान से शिशुओं में संक्रमण, कुपोषण एवं अन्य बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही स्तनपान माताओं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है, क्योंकि इससे प्रसव के बाद शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, माँ और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव तथा भविष्य में कुछ गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं से अपील की गई कि वे स्तनपान से संबंधित सही जानकारी को अपने परिवार एवं समाज तक पहुँचाएँ, ताकि प्रत्येक नवजात शिशु को जीवन की स्वस्थ शुरुआत मिल सके।

इस कार्यक्रम में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्तागण, मितानिन, समूह के सदस्यगण, वार्डवासी एवं पार्षद श्रीमती अंजलि गोलछा, पार्षद प्रमोद साहू, जनप्रतिनिधि जितेंद्र गोलछा, सीडीपीओ श्रीमती प्रीति प्रसाद, सुपरवाइजर श्रीमती कविता सिन्हा एवं सुश्री विजया मैडम, ANM श्रीमती रेखा शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!