सतनामी समाज रायपुर के चारों विधानसभा के अध्यक्षों की नियुक्ति…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे ने बताया कि टीम विस्तार के तहत रायपुर के देवपुरी सतनाम भवन में बैठक आहूत की गई थी। जिसमें रायपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में अध्यक्ष की नियुक्ति एवं धरसीवां, आरंग, नया रायपुर, ब्लॉक के अध्यक्ष एवं टीम विस्तार के साथ रायपुर जिला के युवाओं को प्रमोट किया गया है।

जिसमें समाजिक कार्यों के गति प्रदान के साथ आगे की रणनीति के साथ काम करने के लिए विशेष चर्चा की गई। जिसमें मुख्यरूप से जिम्मेदारी देते हुए उत्तर विधानसभा अध्यक्ष उमेश बर्मन, पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष विवेक बंजारे, ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष सूरज जांगडे, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण जांगड़े को जिम्मेदारी सौंपी गई है, साथ ही अभनपुर, धरसीवां, आरंग विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजय सारंग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरंग ब्लाक उपाध्यक्ष कमलेश भारती को जिम्मेदारी दी गई है।

इस बैठक में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य हेमलाल भारती, दिकेश टंडन, उपकार सुलतान, प्रदेश सचिव राकेश बघेल, संगठन महामंत्री दिलीप कुर्रे, महामंत्री सी एल जोशी, जिला अध्यक्ष रमेश जांगड़े, राजिम से देव अंडे, शंभु सतनामी, जितेश भारती, राजकुमार कुर्रे, अजय जांगड़े, दिनुपाल, देवेंद्र टंडन, राजा बंजारे, राहुल माहेश्वरी, सुभाष भारती, अनिल बंजारे, भुवनेश्वर चतुर्वेदी, राहुल, सीताराम खरे, डेमसन दीढ़ी तुषार, दिलीप, डेविड कुर्रे, जैकी चेलक एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी लक्ष्मण, कुलेश्वर, ललित, राहुल के द्वारा दी गई।




