March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति द्वारा दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया बाल गोविंदा का मटकी महोत्सव…

माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति द्वारा दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया बाल गोविंदा का मटकी महोत्सव…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति अध्यक्ष विद्या काबरा, सचिव निधि चांडक, कोषाध्यक्ष स्नेहा लाखोटिआ एवं मीडिया प्रभारी ममता टावरी ने बताया कि अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के विशेष बच्चों के साथ बाल गोविंदा का मटकी महोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे गेस्ट के रूप मे बिमला काबरा, प्रेमलता टावरी व युवा मंडल अध्यक्ष रोमिल राठी, सचिव परेश भट्टर मौजूद थे।

बच्चों ने टोली बनाकर बड़े जोश और उमंग से फूलों वाली दही-हांडी फोड़कर सबका दिल जीत लिया। स्वादिष्ट लंच में फैंसी पावभाजी, पुलाव और कप-केक परोसे गए, जिनका सभी ने खूब आनंद लिया। रोमांचक और अनोखे खेल तथा हाउजी ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी और सबसे खास रहे पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स, जिन्होंने हर बच्चे को न केवल खुशी दी बल्कि जीवनभर संजोने योग्य प्यारी याद भी दे दी।

इस खुशनुमा कार्यक्रम की संयोजिका रही सुषमा नत्थानी और वर्षा मुंदड़ा, जिनके अथक प्रयास और समर्पण ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में सम्मानित सलाहकार एवं कार्यकारिणी सदस्य नीता बजाज, रेखा हुरकट, नीलिमा लड्ढा, सविता केला, संगीता राठी, सीमा नत्थानी, सुरुचि नत्थानी, नम्रता राठी, आशा राठी, जयश्री सोनी, विधि लाहोटी, भूमिका नत्थानी, जयति डागा, निकिता नत्थानी, नीता गट्टानी, गीतिका चितलांगिया, प्रीति चांडक, चंचल राठी, रानी सोनी, मेघा दम्मानी, अंजलि गिलड़ा, हिमांशी मूंदड़ा, आयुषी सादानी, पुनिता तापड़िया का बहुमूल्य योगदान रहा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews