मानसिक प्रताड़ना से तंग युवक ने दी जान, ससुराल पक्ष पर आरोप…
हरियर एक्सप्रेस, रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक किशोर दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह की है, जब वह घर से नदी जाने निकला था और कुछ घंटों बाद उसका शव फंदे पर लटका मिला।



