March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

चोरी की 39.880 एम टी एम एस बिलेट से भरे ट्रक वाहन को लावारिस हालत में किया गया बरामद…

चोरी की 39.880 एम टी एम एस बिलेट से भरे ट्रक वाहन को लावारिस हालत में किया गया बरामद…

थाना गुढ़ियारी क्षेत्रान्तर्गत रिंग रोड नंबर स्थित झाबक पेट्रोल पंप पास अज्ञात आरोपी ट्रक एवं उसमें लोड एम एस बिलेट को किया था चोरी।

ट्रक एवं उसमें लोड एम एस बिलेट को थाना उरला क्षेत्रांतर्गत सतीश ट्रक पार्किंग से लावारिस हालत में किया गया बरामद।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 33,83,658/- रूपये।

प्रकरण में अज्ञात आरोपी की, की जा रहीं है लगातार पतासाजी।

आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 02/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी मोह. ईरशाद खान ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ट्रक चालक है तथा वर्तमान में 12 चक्का ट्रक क्रमांक सी जी/04/एल के/8526 का चालक है। उक्त ट्रक रेशमा खान के नाम से पंजीकृत है तथा श्री कृष्णा ट्रांस्पोर्ट कंपनी रावांभाठा रायपुर में चलता है। प्रार्थी दिनांक 30.12.2024 को गणपति ईस्पात उरला से एम एस बिलेट वजन 39.880 एम टी को लोड कराकर मेसर्स नारायण इस्पात तेंदुआ रोड हीरापुर के लिए रात्रि 09ः10 बजे लगभग रवाना हुआ था। रात्रि 10ः35 बजे झाबक पेट्रोल पम्प के पास रोड किनारे लोड किये हुये ट्रक को खडी कर प्रार्थी अपने घर गाजी नगर बीरगांव चला गया था। प्रार्थी सुबह करीब 08ः45 बजे झाबक पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा तो देखा उक्त ट्रक को जहां खडी किया था, बिलेट माल सहित ट्रक नहीं था, आसपास पता तलाश करने पर कहीं पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर 12 चक्का ट्रक क्रमांक सी जी/04/एल के/8526 एवं उसमें लोड एम एस बिलेट वजन 39.880 एम टी को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 02/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की उक्त घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक उरला अमन कुमार झा (भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी गुढ़ियारी को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी व मशरूका की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाये गये। तकनीकी विश्लेषण व अन्य माध्यमों से भी अज्ञात आरोपी व मशरूका की पतासाजी की जा रहीं थी।

पतासाजी के दौरान टीम के सदस्यों द्वारा थाना उरला क्षेत्रांतर्गत सतीश ट्रक पार्किंग से चोरी हुये ट्रक क्रमांक सी जी/04/एल के/8526 एवं उसमें लोड एम एस बिलेट वजन 39.880 एम टी कीमती लगभग 33,83,658/- रूपये को बरामद कर जप्त किया गया है।

प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews