March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

महंगे वाहनों को किराये में लेकर दूसरे को बेचकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी जगमोहन सिंह मशराम गिरफ्तार…

महंगे वाहनों को किराये में लेकर दूसरे को बेचकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी जगमोहन सिंह मशराम गिरफ्तार…

आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ साथ अन्य लोगो से भी वाहन किराये में लेकर दिया है, घटना को अंजाम।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन की कार्यवाही।

आरोपी एवं अन्य लोगो से 23 चारपहिया वाहन किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है 2,02,00,000/- रूपये।

रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घण्टे के भीतर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।

आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 637/2024 धारा 318(4), 316 बी.एन.एस. के तहत की गई है कार्यवाही।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 30.12.2024 को प्रार्थी त्रिलोक साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह ट्रांसपोटिंग का काम करता है इसके नाम से वाहन क्र. सीजी 04 पी.ए. 4525 स्वीप्ट डिजायर है, जिसे किराये मे चलाता है। दो माह पूर्व अपने वाहन को जगमोहन सिंह मशराम को 25000 रूपये प्रतिमाह किराये पर विश्वास कर दिया था, जो करीबन डेढ महीने बाद 15,000 रूपये किराया दिया था। उसके बाद से अब तक कोई किराया नही दिया है, किराया मांगने पर आज कल मे देता हूं कह कर टाल मटोल कर रहा है। कुछ दिनो बाद इसे पता चला कि जगमोहन सिंह मशराम इसके कार को किसी दूसरे को बेच या गिरवी रख दिया है, कार को दिखाने बोलने पर टाल मटोल कर रहा है। इसी प्रकार दोस्त तेज प्रकाश देवांगन से भी स्वीप्ट डिजायर वाहन क्र. सीजी 04 एनव्ही 4761 को 25,000 रूपये मासिक किराये में लेकर तथा छत्रपाल साहू से मई 2024 मे उसके अर्टिका क्र. सीजी 22 आर 6316 को 35,000 रूपये मासिक किराया पर लेकर उन लोगो को भी कोई किराया नही दिया है। साथ ही जगमोहन सिंह मशराम द्वारा जयसिंग, राकेश नायक, दुर्गा प्रसाद, राकेश साहू, देवेन्द्र कुमार वर्मा, अक्षय नोनिया, रघुवीर साहू व अन्य लोगो से भी वाहन किराये मे लेकर, किराया ना देकर किसी अन्य को बेचकर हम सबके साथ धोखाधडी किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 637/2024 धारा 318(4), 316 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी के संबंध में लगातार सूचना एवं जानकारी एकत्र कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी तारतम्य में आरोपी जगमोहन सिंह मशराम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी जगमोहन सिंह मशराम को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

जिस पर आरोपी जगमोहन सिंह मशराम के कब्जे से 05 नग चारपहिया वाहन तथा उसके निशानदेही पर अन्य लोगो को बेचे एवं गिरवी रखे 18 नग वाहन कुल 23 नग चारपहिया वाहन कीमती करीबन 2,02,00,000/- रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – जगमोहन सिंह मशराम पिता नारायण सिंह मशराम उम्र 38 साल स्थायी पता संत रविदास वार्ड, किसान राईस मिल के पास, भाटापारा, जिला बलौदाबाजार। वर्तमान पता म.नं. 52, ब्लाक नंबर 04, बोरियाखुर्द, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, थाना मुजगहन रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews