
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वैशाली नगर के बीजेपी विधायक राकेश सेन का दो दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह उनसे मिलने पहुंचे ग्रामीणों के साथ बात चित करते नजर आ रहे है इसी बीच उन्होंने एक ग्रामीण का दो बार जबड़ा पकड़ कर धमकाने की कोशिशें की लेकिन मिलने आए ग्रामीण अपनी बातों पर अड़े रहे।इस मामले में सोशल मीडिया में भी बवाल मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना का वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जो युवक को धमका रहा है वह भाजपा विधायक रिकेश सेन है और जिनसे बात हो रही है वह छत्तीसगढ़ की जनता है। यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा। इसके साथ बहुत से दूसरे यूजर ने भी पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया दी है।
नाराज ग्रामवासियों ने जताया था विरोध…
बता दें कि कुरूद के नकटा तालाब (स्व. देवादास बंजारे) का नामकरण बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा के नाम पर करने से नाराज ग्रामवासी अपना विरोध दर्ज कराने गुरुवार को विधायक रिकेश सेन के कार्यालय में पहुंचे थे। चर्चा के दौरान विधायक रिकेश सेन ने एक युवक का जबड़ा पकड़ लिया था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।



