March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

तड़के प्रातः 04ः00 बजे रायपुर पुलिस की बी.एस.यू.पी. कालोनियों सहित अन्य स्थानों में छापेमार कार्यवाही…

तड़के प्रातः 04ः00 बजे रायपुर पुलिस की बी.एस.यू.पी. कालोनियों सहित अन्य स्थानों में छापेमार कार्यवाही…

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम सहित अपराधियों पर नकेल कसने छापेमार कार्यवाही।

कार्यवाही में रायपुर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, थानों के बल सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्य थे शामिल।

पुलिस की तड़के 04:00 बजे छापेमार कार्यवाही से अपराधियों में हड़कम्प, कुछ लोग कर रहे थे भागने का प्रयास।

गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, वारंटियों सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध की गई छापेमार कार्यवाही।

गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्व जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते है उनको दी गई अपराधों से दूर रहने की हिदायत।

बी.एस.यू.पी. कालोनियों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर की गई पूछताछ।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर दिनांक 06.11.24 को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, नगर पुलिस अधीक्षक आज़ाद चौक, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती, 06 थाना प्रभारियों, थानों की टीम सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीमों द्वारा आज तड़के प्रातः 04ः00 बजे थाना सरस्वती नगर क्षेत्र के कुकुर बेड़ा एवं कोटा कॉलोनी, थाना आजाद चौक के बढ़ईपारा एवं आमापारा कॉलोनी, थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के बी.एस.यू.पी कॉलोनी भाठागांव, थाना सिविल लाईन का राजा तालाब एलॉग एक्सप्रेसवे, थाना टिकरापारा क्षेत्र के बी.एस.यू.पी कॉलोनी भाठागांव एवं संजय नगर तथा थाना तेलीबांधा क्षेत्र के बी.एस.यू.पी कॉलोनी में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, वारंटियों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमार कार्यवाही किया गया।

छापेमार कार्यवाही के दौरान 2,000 से अधिक मकानों को चेक किया गया। गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों को अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करने, पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो तत्काल उपस्थित होने तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने सख्त हिदायत दिया गया।

छापेमार कार्यवाही के दौरान कुछ आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के साथ ही स्थायी वारंट तथा गिरफ्तारी वारंटों की तामिली कीे गई।

इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन किया गया एवं किरायेदार सत्यापन का फॉर्म किरायेदारों को देकर फॉर्म भरकर थाना में जमा करने निर्देशित करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews