November 2, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

रायपुर: घनी आबादी वाले घर में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में 2 गिरफ्तार…

रायपुर: घनी आबादी वाले घर में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में 2 गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी के गोलबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश राम नगर में पुलिस और प्रशासनिक अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आवासीय मकान में अवैध रूप से चल रहे पटाखा निर्माण का भंडाफोड़ किया है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया है।

मुखबिर की सूचना पर रेड…

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गणेश राम नगर स्थित ‘शिव शक्ति पटाखा दुकान’ का संचालक अपने घर के ऊपरी हिस्से में स्थित कमरे में कुछ लोगों के साथ मिलकर दीपावली पर बेचने के लिए अवैध रूप से पटाखे बनवा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए गोलबाजार थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में रायपुर एसडीएम कार्यालय, नगर निगम जोनल कमिश्नर और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जप्त…

छापेमारी के दौरान जांच में सामने आया कि उस कमरे में “TOP TIGER” नाम के पटाखे तैयार किए जा रहे थे। संयुक्त टीम ने मौके से निम्नलिखित सामग्रियां बरामद कीं:

  5 कार्टन पूरी तरह तैयार पटाखे

0 बोरियों और कार्टन में भरकर रखे गए अर्धनिर्मित पटाखे

0 पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला एल्युमिनियम पाउडर (प्रारंभिक जांच के अनुसार यह कम विस्फोटक यानी लो एक्सप्लोसिव श्रेणी का है)

कार्रवाई के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से संबंधित कमरे को तुरंत सील कर दिया है।

दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान श्याम लाल ठाकुर (उम्र 76 वर्ष, निवासी- गणेश राम नगर, हाल निवासी- गांधी नगर, अमलीडीह) और दीपक ठाकुर (उम्र 57 वर्ष, निवासी- कालीनगर, पंडरी) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9B(1)(a) और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 288 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की अपील…

प्रशासन और पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि आवासीय बस्तियों या घरों के भीतर किसी भी प्रकार के पटाखों का अवैध निर्माण या भंडारण बिल्कुल न करें। यदि आसपास ऐसी कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके और सभी सुरक्षित दीपावली मना सकें।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!