हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के 1,812 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आज 31 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जो 4 नवंबर 2026 तक चलेगी।
पहले दिन के मुख्य आंकड़े:
0 कुल पद और विषय: पहले दिन 18 परीक्षा केंद्रों पर 10 विभिन्न विषयों के 361 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हुई।
0 उपस्थिति: परीक्षा के लिए कुल 7,025 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 5,848 (83.25%) परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1,177 अनुपस्थित रहे।
0 विषयवार उपस्थिति: शिक्षक गणित में सबसे अधिक 90.25% उपस्थिति दर्ज की गई। इसके अलावा विभिन्न विषयों जैसे संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान, इतिहास, रसायन, व्यायाम, भूगोल और अर्थशास्त्र के अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा में हिस्सा लिया।
0 सुविधाजनक केंद्र: कुल 34,604 आवेदकों में से 99.74% को उनकी पसंद और सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।
0 महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी: कुल आवेदकों में 60% (20,779) महिलाएं और 40% (13,825) पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा 332 दिव्यांग अभ्यर्थी भी परीक्षा दे रहे हैं।

परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया:
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहली बार आयोजित इस ऑनलाइन परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा गया। परीक्षार्थियों का मानना है कि पारंपरिक पेन-पेपर या OMR शीट की तुलना में कंप्यूटर आधारित परीक्षा अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक है। इससे परिणाम भी जल्दी और त्रुटिहीन आएंगे। अभ्यर्थियों ने भविष्य की अन्य परीक्षाएं भी इसी माध्यम से कराने का आग्रह किया है।



