चक्रवात अर्नब का असरः आज से बदला मौसम, 28-29 को भारी बारिश की संभव…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवात अर्नब के असर आज देखने को मिला सारा दिन बादल छाए रहे अब प्रदेश में 28 व 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल हरूना किस्म के धान की फसल पककर तैयार हो गई है। तेज हवा व बारिश से पकी फसल गिर जाएगी। इससे धान की क्वालिटी गिरेगी और किसानों को वाजिब कीमत नहीं मिल पाएगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान में सबसे ज्यादा गिरने से खराब होता है, कटने से नहीं। हवा व पानी से पौधा जमीन पर लेट जाता है, फिर दाना काला पड़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार खेत में पानी भरा है तो तुरंत निकालने की जरूरत है। खेत सूखा रहेगा तो जड़ मजबूत रहेगी और धान गिरेगा नहीं। सबसे जरूरी यही है। मेड़ टूटी तो बाहर का पानी खेत में घुसकर पूरा लेटा देगा। खेत के अंदर जाने की सलाह नहीं दी जाती। तेज हवा में खेत में जाने से और ज्यादा धान रौंदा जाता है। खेत का पानी बाहर निकल रहा है या नहीं, किसानों को ये देखने की जरूरत होती है। खेत में 2 दिन से ज्यादा पानी रुका तो नीचे का दाना अंकुरित हो जाएगा। जो धान लेट गया है उसे 2-3 पौधों को मिलाकर आपस में बांध देने से नहीं गिता। इससे हवा लगेगी और दाना सूखेगा।




