October 26, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन 9 के वार्ड 8 में शिवम सिटी सड्डू में लगभग 75 लाख रूपये के नवीन विकास कार्यों का पार्षदों सहित भूमिपूजन कर दी शानदार सौगात…

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन 9 के वार्ड 8 में शिवम सिटी सड्डू में लगभग 75 लाख रूपये के नवीन विकास कार्यों का पार्षदों सहित भूमिपूजन कर दी शानदार सौगात…

शिवम सिटी सड्डू में नई सीसी रोड, नाली निर्माण कार्य शीघ्र कराया जायेगा।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत महात्मा गाँधी वार्ड क्रमांक 8 के क्षेत्र के अंतर्गत अधोसंरचना मद से लगभग 75 लाख रूपये की लागत से शिवम सिटी सड्डू में नई सीसी रोड का निर्माण 40 लाख रूपये में और नई नालियों का निर्माण 25 लाख रूपये की लागत और शिवम सिटी सेक्टर – 3 क्षेत्र में गंदे पानी के सुगम निकास हेतु नई नालियों का शीघ्र निर्माण 9 लाख 85 हजार रूपये की लागत से करवाने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर नगर निगम जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन, पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर, श्री मोहन साहू, श्री देवदत्त द्विवेदी सहित नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य नए विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए नागरिकों को शानदार सौगात दी.

रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने जोन 9 जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंता को तत्काल वार्ड क्रमांक 8 क्षेत्र अंतर्गत शिवम सिटी सड्डू में नई सीसी रोड और नई नालियों का निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता सहित जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया.

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!