October 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

जमीन बेचने से नाराज कलयुगी बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, सरगुजा के दरिमा क्षेत्र की घटना…

जमीन बेचने से नाराज कलयुगी बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, सरगुजा के दरिमा क्षेत्र की घटना…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन बेचने की बात को लेकर उपजे विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने अपने पिता के सिर पर टांगी (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन…

मिली जानकारी के अनुसार, दरिमा थाना अंतर्गत स्थित गांव में मृतक पिता ने हाल ही में अपने स्वामित्व की कुछ जमीन बेची थी। इस बात से आरोपी बेटा काफी समय से नाराज चल रहा था। जमीन की बिक्री और उससे मिले पैसों को लेकर पिता और बेटे के बीच अक्सर कहा-सुनी होती रहती थी।

घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर बेटे ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और पिता के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पिता की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना दरिमा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!