October 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

पत्नी की प्रताड़ना और 25 लाख की मांग से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, धमतरी का मामला…

पत्नी की प्रताड़ना और 25 लाख की मांग से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, धमतरी का मामला…

हरियर एक्सप्रेस, धमतरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम रत्नाबांधा में एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मंगलू राम देवांगन के इकलौते बेटे जयप्रकाश देवांगन के रूप में हुई है।

विज्ञापन…

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन…

सुसाइड नोट में लिखा दर्द…

मृतक जयप्रकाश ने आत्महत्या से पहले लिखे नोट में अपनी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना देने और 25 लाख रुपये की अनुचित मांग करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी लगातार मोटी रकम की मांग करते हुए झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रही थी, जिससे तंग आकर जयप्रकाश ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

जांच में जुटी पुलिस…

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ की जाएगी और जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!