October 3, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

जशपुर पुलिस की ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ का गांजा व ट्रक जप्त…

जशपुर पुलिस की ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ का गांजा व ट्रक जप्त…

हरियर एक्सप्रेस, जशपुर। जशपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत लावाकेरा बॉर्डर चेकिंग बैरियर पर एक मिनी ट्रक से 440.63 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। जप्त गांजे की कीमत लगभग ₹2.20 करोड़ और ट्रक की कीमत ₹20 लाख (कुल जप्ती ₹2.40 करोड़) आंकी गई है।

विज्ञापन…

कार्रवाई का विवरण…

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर ओडिशा सीमा से लगे लावाकेरा बैरियर पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर एंटी नारकोटिक्स और तपकरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ओडिशा की ओर से आ रहे आईसर मिनी ट्रक (UP-71-T-6592) को रोककर तलाशी ली।

तस्करों ने ट्रक में मिर्ची की बोरियों के नीचे गांजे के 440 पैकेट छिपा रखे थे। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया:

 0 मो. वसीम (28 वर्ष) – निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।

 0 मो. आसिफ (34 वर्ष) – निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।

विज्ञापन…

कार्रवाई एवं नेटवर्क की जांच…

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के बौध से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना तपकरा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस गांजा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए एंड-टू-एंड जांच कर रही है।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!