October 3, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

2 साल बाद सुलझी महिला के हत्या की गुत्थी, 03 आरोपी गिरफ्तार…

2 साल बाद सुलझी महिला के हत्या की गुत्थी, 03 आरोपी गिरफ्तार…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र में दो साल पहले हुई लता साहू (40 वर्ष) की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों—मनहरण सारंग, राजेश पाल और राजू मंडल को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन…

21 अगस्त 2024 को महिला के घर पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में तीनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और नकदी, साड़ी व पायल लूटकर फरार हो गए थे। हत्या के दौरान महिला के बचाव करने पर उसके नाखूनों में आरोपियों के जैविक साक्ष्य (Biological Traces) आ गए थे।

पुलिस ने घटना के वक्त ही महिला के नाखूनों से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित रखकर उनका DNA प्रोफाइल तैयार कराया था। हाल ही में संदेह के आधार पर जब तीनों आरोपियों का DNA सैंपल लिया गया, तो वह मृतिका के नाखूनों से मिले सैंपल से मैच हो गया। इस कड़े वैज्ञानिक साक्ष्य के सामने आने के बाद आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी राजू मंडल पहले भी हत्या और चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!