September 30, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

श्याम नगर के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, सीडीपीओ प्रीति प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई…

श्याम नगर के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, सीडीपीओ प्रीति प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी के श्याम नगर सेक्टर अंतर्गत शिव चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में हर्षोल्लास के साथ ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर आंगनबाड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने और समुदाय से जुड़ाव मजबूत करने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, रायपुर-01 की सीडीपीओ श्रीमती प्रीति प्रसाद, श्रीमती अनुपमा तिवारी, वी क्लब के अध्यक्ष व समस्त सदस्य एवं सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती कविता सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

आयोजन के दौरान ही सीडीपीओ श्रीमती प्रीति प्रसाद का विदाई समारोह भी संपन्न हुआ। उपस्थित अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर भाविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों और बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने सहभागिता निभाई।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!