रायपुर में सनसनी: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में हड़कंप मच गया है! कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ दिखाकर ढेबर परिवार से 50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगी गई है।

0 कर्मचारी को धमकी भरी कॉल: अज्ञात कॉलर ने ढेबर परिवार के एक कर्मचारी के मोबाइल पर फोन कर अनवर ढेबर और पूर्व महापौर एजाज ढेबर का नाम लिया और 50 करोड़ न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की सीधी चेतावनी दी।
0 सिविल लाइन थाने में शिकायत: मामला सामने आते ही सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
0 एक्शन में पुलिस, हाई-टेक जांच जारी: पुलिस की विशेष टीमें कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई हैं।
0 हर एंगल से पड़ताल: पुलिस इस जांच में लगी है कि कॉल के पीछे सचमुच बिश्नोई गैंग का हाथ है या फिर किसी ने निजी रंजिश के तहत गैंग के नाम का इस्तेमाल कर डराने की साजिश रची है।
घटना के बाद ढेबर परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तेजी से तलाश कर रही है।




