थाना गोलबाजार पुलिस की कार्यवाही।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी भरत लाल साहू उर्फ दीपक साहू ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 25.08.2026 को वह अपनी होण्डा एक्टीवा वाहन क्रमांक CG-04-MB-2784 को जी ब्लाॅक, म.नं. 24, राजीव आवास के सामने खड़ी कर लॉक कर दुकान के अन्दर गया था। वापस आकर देखा तो उक्त वाहन खड़ी किये गये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त दोपहिया वाहन को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 125/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोलबाजार पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की जाकर घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया था। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में तुषार विश्वकर्मा को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
आरोपी तुषार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की होण्डा एक्टीवा वाहन क्रमांक CG-04-MB-2784 कीमती लगभग 30,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – तुषार विश्वकर्मा पिता कुंदन विश्वकर्मा उम्र 19 साल पता शीतला माता मंदिर के पास शास्त्री बाजार लोहार गली थाना गोलबाजार रायपुर।
संपूर्ण कार्यवाही में परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अमित कोसमा, थाना प्रभारी थाना गोलबाजार, सउनि मुकेश यदु, प्र.आर. 1755 विवेक निराला, आर. 1545 संदीप सिंह, आर. 850 दीपक ध्रुव, आर. 902 मनोज बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



