August 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ में विभिन्न भवनो का किया लोकार्पण

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ में विभिन्न भवनो का किया लोकार्पण

हरियर एक्सप्रेस, सारंगढ़ बिलाईगढ़। उच्च शिक्षा, राजस्व व आपदा प्रबंधन, पुनर्वास मंत्री सह सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ में 74 लाख 59 हजार रूपये की लागत से निर्मित पशु चिकित्सा विभाग के जिला कार्यालय भवन, 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य विभाग के सीजीएमएससी के अतिरिक्त कक्ष एवं बीपीएचयू भवन, जिला अस्पताल में मेडिसीन वार्ड और जनभागीदारी मद से निर्मित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।

इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने ऑफिसर्स क्लब के उद्घाटन के साथ साथ वहां जिम में व्यायाम मशीन में एक दो स्टेप किये, वहीं कलेक्टर और विधायक की जोड़ी के साथ बैडमिंटन के खेल 2 मिनट खेले। इस दौरान परिसर में मंत्री ने वृक्षारोपण किया। राजस्व मंत्री ने ग्राम छुहीपाली में सीड बाल के वृहद कार्यक्रम में सीड बाल और वृक्षारोपण किया। वहीं लौटते समय जिला कार्यालय के सयुंक्त भवन (कंपोजिट बिल्डिंग) का निरीक्षण किया। शाम 5 बजे राजस्व मंत्री ने मंडी प्रांगण सारंगढ़ में स्वामित्व योजनांतर्गत अधिकार किसानों को अभिलेख वितरण किया।

स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, पशु चिकित्सा विभाग के भवन निर्माण से जिला मुख्यालय में अधोसंरचना का विकास हुआ है। इन कार्यक्रमों में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एस पी सुनील शर्मा, विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य दिनेश जांगड़े, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल, सुभाष जालान, मनोज जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!