August 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

18 अगस्त को जिले में होगा राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम

18 अगस्त को जिले में होगा राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम

हरियर एक्सप्रेस, दुर्ग। नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के छठवें वर्ष में प्रवेश होने के अवसर पर भारत सरकार द्वारा 18 अगस्त 2026 को देशभर में ’राष्ट्रीय नशा विरोधी’ शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिले में भी अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए जिले की कुल जनसंख्या के कम से कम 10 प्रतिशत लोगों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के तहत जिले के सभी स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, निजी एवं सार्वजनिक संस्थानों तथा शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ दिलाई जाएगी। विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को नशा मुक्त भारत अभियान की वेबसाइट (https://nmba.dosje.gov.in/pledge?tyep=e-pledge) पर उपलब्ध e-Pledge  लेने तथा सहभागिता प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

उपसंचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम के ब्रांडिंग के लिए नशा मुक्त भारत अभियान का लोगो, शुभंकर (mascot), हेल्पलाइन नंबर 14446 सहित अन्य आईईसी सामग्री का उपयोग किया जाएगा। सभी विभागों प्रमुखों को कार्यक्रम आयोजित कर संक्षिप्त प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ कार्यालय उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग जिला दुर्ग के ई-मेल dpsw.deg@gmail.com  पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!