August 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

धारदार चाकु के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार…

धारदार चाकु के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि अपराधों की रोकथाम, अपराधियो पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त, मध्य क्षेत्र श्री तारकेश्वर पटेल थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों के चाकूबाजों, गुण्डा/निगरानी बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

इसी तारतम्य में दिनांक 04.08.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि जोगी बंगला एवं सुरेश मिश्रा चौक के पास दो अलग अलग व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आम लोगो को आतंकित कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कुश नाग एवं लव नाग को पकड़कर उनके कब्जे से एक एक नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

रायपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर लोगों में भय का वातावरण निर्मित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी

01. कुश नाग उर्फ सानू पिता बैकुण्ठ नाग उम्र 22 साल पता लक्ष्मी टेलीकाम के पास, गली नंबर 04 कटोरा तालाब रायपुर।

02. लव नाग उर्फ बोड़ो पिता बैकुण्ठ नाग उम्र 22 साल पता लक्ष्मी टेलीकाम के पास, गली नंबर 04 कटोरा तालाब रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!