आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 84,000/- रूपये भी किया गया है जप्त।
12 घंटे के भीतर पकड़ा गया आरोपी को।
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी लखन यादव ने थाना गुढ़ियारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 24.07.2026 को रात्रि करीबन 10.00 से 11.00 बजे अपने घर से मध्यप्रदेश जाने के लिये अपने दोपहिया वाहन से निकला था प्रार्थी अपने साथ नगदी रकम लेकर गया था, गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत दुर्गा नगर अशोक नगर पहुंचा था कि उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति स्वयं का नाम विक्की घृतलहरे होना बताकर प्रार्थी से बातचीत करने लगा इसी दौरान विक्की घृतलहरे द्वारा प्रार्थी के पास रखे नगदी रकम को देखकर विक्की घृतलहरे द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट कर प्रार्थी के पास रखे नगदी रकम को लूट कर फरार हो गया। जिस पर आरोपी विक्की घृतलहरे के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 300/26 धारा 309(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लूट की घटना को पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्री आदित्य पाण्डेय तथा सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी विक्की घृतलहरे की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी विक्की घृतलहरे के छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी विक्की धृतलहरे को पकड़ा गया, घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा लूट की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी विक्की घृतलहरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की नगदी रकम 84,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – विक्की घृतलहरे पिता सुखीराम घृतलहरे उम्र 20 साल निवासी छोटा अशोक नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।



