महात्मा गांधी नगर के पास बटनदार धारदार चाकू लेकर घूमने वाले आरोपी आशीष धीवर को राजेंद्र नगर पुलिस ने तत्परता से धर-दबोचा।
सूचना मिलते ही मुस्तैद हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को अवैध हथियार सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध थाना राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 240/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन श्री रॉबिनशन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटिल के कड़े निर्देशों के अनुपालन में शहर में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। अवैध हथियार लेकर घूमने एवं आमजन को आतंकित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
घटना का विवरण: दिनांक 24.07.2026 को विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महात्मा गांधी नगर के पास एक युवक अवैध रूप से धारदार लोहे का चाकू लेकर घूम रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना राजेंद्र नगर से टीम बनाकर तत्काल रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सूझबूझ एवं साहस का परिचय देते हुए आरोपी को घेराबंदी कर अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जप्त मशरूका: आरोपी से एक नग धारदार लोहे का चाकू

गिरफ्तार आरोपी:
01.आशीष धीवर पिता शिव कुमार धीवर उम्र 19 साल निवासी महात्मा गांधी नगर, अमलीडीह रायपुर (छ.ग.)



