
शुक्रवार सुबह टिहरी जंगल में योग करने पहुंचे लोगों ने एक किशोर का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि छात्र के चेहरे को भारी पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। शव पर अन्य चोटों के भी निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है।
पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान सलका हाईस्कूल में कक्षा 9 के छात्र वीरेंद्र कंवर के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।



