July 25, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

कैंसर की बीमारी को ठीक करने के नाम पर महिला से ठगे 13 लाख रुपये…

कैंसर की बीमारी को ठीक करने के नाम पर महिला से ठगे 13 लाख रुपये…

हरियर एक्सप्रेस, बालोद। जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्री निवासी एक महिला से कैंसर का इलाज और विशेष पूजा-अनुष्ठान के नाम पर 13.13 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शातिर ठगों ने पहले उसके पति की गंभीर बीमारी का फायदा उठाकर बड़ी रकम ऐंठी, फिर ब्लैकमेल कर दस्तावेज और फोटो भी हासिल कर लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता प्रेमलता चंद्राकर ने बताया कि उनके पति चौथे चरण के कैंसर से पीड़ित हैं। इसी दौरान उन्होंने एक टीवी चैनल पर ‘लक्ष्मी नारायण ज्योतिष संस्था’ का विज्ञापन देखा, जिसमें पंडित वेद प्रकाश तिवारी गंभीर बीमारियां दूर करने का दावा कर रहा था। संपर्क करने पर संस्था से जुड़े राहुल तिवारी, सृजन तिवारी और अन्य लोगों ने पूजा-पाठ से बीमारी ठीक होने का भरोसा दिलाया।

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने धीरे-धीरे विभिन्न बहानों से 13 लाख 13 हजार 673 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पति के इलाज की उम्मीद में उन्होंने सोना गिरवी रखा, रिश्तेदारों से कर्ज लिया और बेटी की जमा पूंजी तक खर्च कर दी।

पीड़िता के अनुसार, बाद में एक व्यक्ति ने खुद को असली वेद प्रकाश तिवारी बताते हुए वीडियो कॉल कर कहा कि उसके नाम का दुरुपयोग कर ठगी की गई है और दो माह में पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपियों ने कथित रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस की गिरफ्तारी का डर दिखाकर महिला से दस्तावेज और फोटो भी मंगवा लिए।

लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान महिला ने रनचिरई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!