July 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

लूट एवं झपटमारी की घटना का त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

लूट एवं झपटमारी की घटना का त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

घटना के 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
● आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन, दो मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जप्त।● आरोपियों से पूछताछ में एक अन्य लूट की वारदात का भी खुलासा।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 07.07.2026 को थाना डी.डी. नगर में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 05.07.2026 की शाम लगभग 07:30 बजे चंगोराभाठा बाजार स्थित बाबा चौक के पास स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट कर गले से चांदी की चेन एवं जेब में रखा Samsung Galaxy F17 मोबाइल लूटकर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 418/2026, धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना डी.डी. नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर आरोपी 1.रजत सेन उर्फ हर्ष, पिता अनिल सेन, उम्र 19 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के सामने, मटकोड़वापारा, चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर एवं 2.लक्की ध्रुव, पिता संजू ध्रुव, उम्र 19 वर्ष 06 माह, निवासी शिव मंदिर के पास, मटकोड़वापारा, चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लूट की घटना करना स्वीकार किया।

आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर उनके कब्जे से प्रार्थी का Samsung Galaxy F17 मोबाइल, चांदी की चेन, एक Redmi मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 MG 6344 जप्त किया गया। बरामद Redmi मोबाइल थाना डी.डी. नगर के अपराध क्रमांक 419/2026 से संबंधित होना पाया गया, जिसकी सूचना संबंधित विवेचक को दी गई है।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त करने की कार्यवाही की गई। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!