July 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

आजाद चौक क्षेत्र में दुकान में लगी आग पर पुलिस, डायल 112 एवं फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्यवाही, बड़ा हादसा टला…

आजाद चौक क्षेत्र में दुकान में लगी आग पर पुलिस, डायल 112 एवं फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्यवाही, बड़ा हादसा टला…

सूचना मिलने के मात्र 5 मिनट के भीतर पुलिस पहुंची मौके पर, डायल 112 एवं फायर ब्रिगेड के समन्वित प्रयास से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर आग पर पाया गया काबू।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 07.07.2026 को प्रातः थाना आजाद चौक क्षेत्र अंतर्गत रामसागरपारा स्थित एक दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही थाना आजाद चौक की टाइगर मोबाइल टीम एवं डायल 112 की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा त्वरित एवं सूझबूझपूर्ण कार्यवाही की। पुलिस, डायल 112 एवं फायर ब्रिगेड के बेहतर समन्वय एवं तत्परता से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसागरपारा स्थित एक दुकान में आग लगने की सूचना आजाद चौक टाइगर मोबाइल एवं डायल 112 को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस एवं डायल 112 की टीम मात्र 5 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचने पर दुकान में आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया तथा विद्युत विभाग को सूचित कर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, जिससे किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की संभावना समाप्त हो सके।

चूंकि दुकान के ऊपर आवासीय मकान स्थित था, इसलिए पुलिस एवं डायल 112 की टीम ने तत्काल वहां निवासरत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा आसपास मौजूद नागरिकों को भी सुरक्षित दूरी पर रखा। इसके उपरांत फायर ब्रिगेड, डायल 112, थाना आजाद चौक टाइगर मोबाइल एवं मोहदापारा टाइगर मोबाइल के संयुक्त प्रयास से आग पर सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया।

इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत अथवा घायल होने की सूचना नहीं है। आग से दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। समय रहते की गई त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही के कारण आग को आसपास की दुकानों एवं मकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

पुलिस, डायल 112, फायर ब्रिगेड एवं अन्य संबंधित विभागों की त्वरित कार्यवाही, सतर्कता एवं उत्कृष्ट समन्वय के कारण एक बड़ा हादसा टल गया तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!