महापौर मीनल चौबे से मिले रायपुर नगर निगम में 10 नामांकित पार्षद एल्डरमेन…
महापौर ने 10 एल्डरमेन नामांकित पार्षदों को दी हार्दिक शुभकामनायें।
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम में नामांकित पार्षदों सर्वश्री रामकिंकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करड़भुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राघवानी, गोपाल सोना, बी. श्रीनिवास राव, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर, ऋषि साहू ने रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे से उनके कार्यालयीन कक्ष में मुलाकात की.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर निगम में नामांकित पार्षदों को उनके नामांकन पर हार्दिक शुभकामनायें दीं. राज्य शासन ने रायपुर नगर निगम में 11 नामांकित पार्षद का नामांकन किया है।




