June 30, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक लाभ का झांसा देकर दोना-पत्तल मशीन एवं कच्चा माल उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक लाभ का झांसा देकर दोना-पत्तल मशीन एवं कच्चा माल उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

थाना डी डी नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 404/2026 में पुलिस की कार्रवाई।

आरोपी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उद्योग लगाने एवं अधिक लाभ दिलाने का प्रलोभन दिया गया।

दोना-पत्तल मशीन एवं कच्चा माल उपलब्ध कराने के नाम पर धोखाधड़ी।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड लिया गया।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि प्रार्थी द्वारा थाना डी डी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर उसने दोना-पत्तल निर्माण उद्योग लगाने हेतु संपर्क किया। आरोपी द्वारा स्वयं को कंपनी संचालक बताकर मशीन, कच्चा माल उपलब्ध कराने तथा तैयार माल खरीदने का आश्वासन दिया गया। साथ ही अधिक मुनाफा एवं अन्य सुविधाओं का लालच दिया गया।

आरोपी के झांसे में आकर प्रार्थी ने विभिन्न किश्तों में कुल लगभग 2,95,000 रुपये आरोपी को प्रदान किए। इसके पश्चात मशीन एवं कच्चा माल उपलब्ध कराने में टालमटोल की गई तथा वादे के अनुरूप सुविधा नहीं दी गई।

प्राप्त शिकायत से वरिष्ठ अधिकारी डीसीपी पश्चिम श्रीमान संदीप पटेल , एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा को अवगत कराने पर वैधानिक करवाई करते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश पर एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी डीडी नगर द्वार टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश कर अग्रिम करवाई की गई l

विवेचना के दौरान दस्तावेजी एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें अधिक लाभ का प्रलोभन देकर लोगों से धन प्राप्त करने की बात सामने आई। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी :-

शैलेन्द्र कुमार रजक, उम्र लगभग 39 वर्ष।

अपराध क्रमांक :- 404/2026

धारा :- 318(4) बीएनएस

प्रकरण में अन्य पहलुओं की जांच जारी है तथा आरोपी से प्राप्त राशि एवं संबंधित वित्तीय लेन-देन के संबंध में आगे विवेचना की जा रही है। आरोपी द्वारा 25 से 30 अन्य लोगों के साथ साथ दीगर राज्यों से भी ठगी करने की सूचना पर करवाई जारी है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!