आरोपी के कब्जे से 102 नग (पौवा) अंग्रेजी गोल्डन गोवा व्हिस्की शराब कुल 18.360 बल्क लीटर एवं परिहवन में प्रयुक्त दुपहिया वाहन टीव्हीएस जुपिटर कमांक CG04 QX-8381 तथा आरोपी के पास से टेकनो स्पार्क कंपनी का एंडरॉयड मोबाईल किया गया जप्त।
आरोपी के कब्जे से अग्रेजी शराब एवं घटना में प्रयुक्त दुपहिया वाहन, मोबाईल की कुल कीमत है 1,19,240 / रु
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नार्थ जोन क्षेत्रान्तर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 25.06.26 को सूचना प्राप्त हुई थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत मेटल पार्क रावांभाठा रायपुर की तरफ एक व्यक्ति टीव्हीएस जुपिटर वाहन क्रमांक CG04 QX-8381 में अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय हेतु परिवहन कर रहा है। जिस पर पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी खमतराई को आरोपी को शराब के साथ पकड़ने निर्देशित किया गया, कि थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर ग्रेट इंडिया रोडवेज के सामने मेटल पार्क रावांभाठा के पास टीव्हीएस जुपिटर वाहन कमांक CG04 QX-8381 में सवार व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्र निषाद पिता राजू निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी नया बेन्द्री थाना उरला जिला रायपुर (छ०ग०) होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके जुपिटर वाहन की तलाशी लेने पर उसके वाहन में दो प्लास्टिक की बोरी में कमशः 50 व 52 नग कुल 102 नग प्रत्येक में 180ml प्रत्येक का कीमती 120 रूपये गोल्डन गोवा व्हीस्की प्लास्टिक के बाटल में सीलबंद अवस्था में शराब मिला। आरोपी से शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी जितेन्द्र निषाद पिता राजू निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी नया बेन्द्री थाना उरला जिला रायपुर (छ०ग०) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 102 नग गोल्डन गोवा व्हीस्की 18.360 बल्क लीटर किमती 12,240 रू. एवं घटना में उपयोग किये गये जुपिटर वाहन कमांक CG04 QX-8381 कीमती लगभग 1,00,000 रूपये तथा मोबाईल फोन किमती 7,000 रू. कुल जुमला कीमती 1,19,240/- रू. जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 578/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी – जितेन्द्र निषाद पिता राजू निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी नया बेन्द्री थाना उरला जिला रायपुर (छ०ग०)



