पुराने विवाद को लेकर मारपीट एवं जानलेवा हमला करने की घटना।घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त। आरोपियों को चंद घंटे में गिरफ़्तार करने में थाना डीडी नगर को मिली सफलता।
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई की शाम वह अपने भाई के साथ पेट्रोल भराने जा रहा था। इसी दौरान श्रीराम अस्पताल के पीछे डंगनिया क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर आरोपीगण द्वारा विवाद करते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। घटना के दौरान एक आरोपी द्वारा चाकू से हमला किया गया, जिससे प्रार्थी घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रिपोर्ट पर थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 396/26 धारा 296, 115(2), 109(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराकर , निर्देशन अनुसार पीड़ित एवं गवाहों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में घटना करना स्वीकार करने पर उनकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू जप्त किया गया।

प्रकरण में आरोपी –
1. सावन यादव उर्फ मुन्ना यादव, उम्र 19 वर्ष
2. राज यादव उर्फ अमन यादव, उम्र 20 वर्ष
को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।



