June 13, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष: धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत ग्रामीणों से किया सीधा संवाद…

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष: धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत ग्रामीणों से किया सीधा संवाद…

ग्राम बंगोली, मोहरेंगा और बरौंडा में घर-घर पहुंचे विधायक, डबल इंजन सरकार की योजनाओं की दी जानकारी।

कुम्हार भाई के घर औचक मुलाकात कर जाना हालचाल, वरिष्ठ जनों का सम्मान कर भेंट किए छाते

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘घर-घर चलो अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज धरसींवा विधानसभा के विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्र के ग्राम बंगोली, मोहरेंगा और बरौंडा का सघन दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से घर-घर जाकर सीधा संवाद किया और केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार की जनहितैषी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

डबल इंजन सरकार की योजनाओं का घर-घर प्रचार…

अभियान के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने ग्रामीणों को बताया कि कैसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और स्थानीय स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से ग्रामीणों को अवगत कराया।

कुम्हार भाई के घर पर पहुंचे विधायक, जाना हालचाल…

दौरे के दौरान विधायक का एक बेहद आत्मीय और सहज रूप देखने को मिला। ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत चलते हुए अनुज शर्मा अचानक गांव के एक कुम्हार भाई के घर पहुंच गए। उन्होंने कुम्हार परिवार का कुशलक्षेम पूछा और उनके द्वारा बनाए जा रहे मिट्टी के सामानों का बड़े आनंदपूर्वक जायजा लिया। विधायक ने स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक कामगारों को बढ़ावा देने की बात कहते हुए उनकी कला की सराहना की।

बुजुर्गों का सम्मान…

विधायक ने गांवों के वरिष्ठ व बुजुर्ग जनों के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने बड़े-बुजुर्गों को फूलमाला, शॉल ओढ़ाकर, फूलमाला पहनाकर उनका आदर-सत्कार किया। साथ ही, आगामी मानूसन को देखते हुए विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्गों को बरसात से बचने के लिए छाते भी भेंट किए।

मीडिया से चर्चा…

ग्रामीणों सें व्यक्तिगत चर्चा के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आज आप लोगों के घर आकर मेरे मन में असीम खुशी है। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं किसी कार्यकर्ता नहीं, बल्कि आज अपने खुद के परिवार के बीच आकर बैठा हूँ।हमारी भाजपा सरकार का एकमात्र लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के हर वर्ग—गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी डबल इंजन की सरकार भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। आज बंगोली,मोहरेंगा,बरौंडा गांव के गलियों में घूमते हुए, आप लोगों का जो प्यार और आशीर्वाद मुझे मिला है, उसने मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। अभी मैं हमारे एक कार्यकर्ता भाई के घर बैठा था। उनके घर पर बैठकर, उनके साथ जो सादा लेकिन प्रेम से भरा भोजन मैंने किया है, वैसी तृप्ति और वैसा स्वाद मुझे दुनिया के किसी बड़े होटल में नहीं मिल सकता। ये हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की खूबसूरती है, जहाँ सुखा-बासी में भी अमृत का स्वाद होता है। आज गांव के वरिष्ठजनों, हमारे सियानों से भी मुझे मुलाकात करने का सौभाग्य मिला। उनके तजुर्बे और उनकी बातें सुनकर मैंने गांव की समस्याओं और आवश्यकताओं को करीब से समझा है। मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूँ कि हमारे बुजुर्गों ने गांव के विकास के लिए जो भी सुझाव दिए हैं, उन पर धरसीवां विधानसभा में प्राथमिकता से काम होगा। चाहे वह बिजली की बात हो, पानी की हो, या पक्की सड़कों और नालियों की व्यवस्था हो— पूरे धरसीवाँ विधानसभा के गांव में विकास की गंगा बहकर रहेगी। मैं आप सभी से आग्रह करने आया हूँ कि सरकार की इन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अगर किसी को कोई परेशानी आती है, तो आपके इस बेटे, भाई के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं। आप सब ने जो मान-सम्मान और मया (प्रेम) मुझे दिया है, उसके लिए मैं पूरे ग्रामवासियों का कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूँ। इसी तरह अपना आशीर्वाद बनाए रखिएगा।

ग्रामीणों ने अपने बीच विधायक को पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और डबल इंजन सरकार की नीतियों के प्रति अपना पूरा समर्थन जताया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा…

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने गांव की कुछ स्थानीय समस्याओं जैसे सड़क, पानी और बिजली से जुड़ी मांगें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक अनुज शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि धरसींवा विधानसभा के हर गांव का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस महासंपर्क अभियान में विधायक अनुज शर्मा, ज़िला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सभापति स्वाति वर्मा, तिल्दा जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, उपाध्यक्ष सुरेंद्र दुलारी वर्मा , मण्डल अध्यक्ष चंद्रकांत साहू सहित बंगोली मंडल के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, ग्रामों के वरिष्ठ नागरिक, समाज प्रमुख, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!