June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

एसी पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

एसी पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने जनपद पंचायत और कृषि विभाग कार्यालय में हुई एसी कॉपर पाइप चोरी का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कॉपर पाइप भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत कार्यालय और उप संचालक कृषि कार्यालय में लगे एसी से कॉपर पाइप और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। दोनों घटनाओं में हजारों रुपये के नुकसान की बात सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तकनीकी और पारंपरिक जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने पैठूपारा निवासी शंकर राजपूत उर्फ नरसिंग राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने रात के समय दोनों शासकीय कार्यालयों में घुसकर चोरी करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में यह भी पता चला कि चोरी की गई कॉपर पाइप नवाब मोहल्ला निवासी कबाड़ी बाबू खान को बेची गई थी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कबाड़ी बाबू खान को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासकीय संपत्ति और आम नागरिकों की मेहनत की कमाई पर हाथ डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। चोरी का सामान खरीदना भी गंभीर अपराध है और ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!