June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

100 किमी की रफ्तार से आने वाला है आंधी तूफान, मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी…

100 किमी की रफ्तार से आने वाला है आंधी तूफान, मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। देश के विभिन्न राज्यों में मौसम में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों के दौरान 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तबाही मचाने वाला तूफान आ सकता है। कई हिस्सों में ओले गिरने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अपनी दैनिक पूर्वानुमान में आईएमडी ने मॉनसून के ताजा हालात के बारे में बताते हुए कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अगले 2-3 दिनों में अरब सागर, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दस्तक देने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

लू के बाद ओले का अलर्ट…

28 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश में भीषण लू की स्थिति रहेगी। लेकिन 29 और 30 मई को पूरे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि और 50-70 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे तापमान 3 से 5 डिग्री गिर जाएगा। 28 मई को लू का असर रहने के बाद 29 मई को छत्तीसगढ़ में ओले गिरने और 29 से 31 मई के दौरान तेज अंधड़ के साथ बारिश की प्रबल संभावना है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!