June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

रायपुर यातायात पुलिस के चेकिंग में सपड़ाये अवैध रेत परिवहन करने वाले पांच हाइवा…

रायपुर यातायात पुलिस के चेकिंग में सपड़ाये अवैध रेत परिवहन करने वाले पांच हाइवा…

आगे की कार्यवाही हेतु माइनिंग विभाग को किया गया सुपुर्द।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। बता दे की यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा श्री विकास कुमार पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल रायपुर के निर्देशन में वीकेंड में रात्रि के समय नशे के हालत में वाहन चालन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विभिन्न चौक चौराहा पर लगातार चेकिंग अभियान कार्यवाही जारी है इसी दौरान दिनांक 18 अप्रैल 2026 को देर रात्रि श्री विवेक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात रायपुर के नेतृत्व में चेकिंग अभियान कार्यवाही की जा रही थी , चेकिंग कार्यवाही के दौरान पचपेड़ी नाका चौक,फाफाडीह चौक एवं तेलीबांधा थाना के पास में चेकिंग कर रहे यातायात पुलिस एवं उनके टीम के द्वारा हाइवा को रोकी गई जांच पर बिना रॉयल्टी के रेत परिवहन करते पाया गया, जिस पर अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बिना रायल्टी के रेत ले जा रहे पांच हाईवा (ट्रक) को जब्त किया है। इन वाहनों को खनिज विभाग (Mining Department) को सौंप गया, जो अब खनिज अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही करेंगे।

पकड़ाए गए पांचों हाइवा का विवरण इस प्रकार है :-

1. CG 04 QN 1944 चालक नीरज साहू , वाहन मालिक चित्रेंद्र साहू पता साजा जिला बेमेतरा।

2. CG 04 QB 5457 चालक रंजीत साहू , वाहन मालिक तुकाराम साहू पता हतपान जिला बेमेतरा।

3. CG 04 QC 9190 वाहन चालक रामचरण यादव , वाहन मालिक राजेश साहू पता कचना रायपुर।

4. CG 06 GZ 6405 चीमा ब्रिक्स एंड ट्रेडर्स महासमुंद।

5. CG 08 AS 9599 भगवती निषाद ग्राम सरगी जिला धमतरी।

यह पुलिस की अवैध खनन पर नकेल कसने की एक मजबूत कार्यवाही है।

आगे की कार्यवाही हेतु खनिज विभाग से खनिज अधिकारी श्री राजेश मालवे डिप्टी डायरेक्टर रायपुर, सहायक खनिज अधिकारी श्री उमेश भार्गव एवं स्तुति निगम जिला रायपुर को सभी वाहनों को सौंपा गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!