advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला की नई कार्यकारणी घोषित कर दी गई है जिसमें वैभव शर्मा बाजारी (गोपी) को भाजपा युमो शहर जिला मंत्री नियुक्त किया गया। जिससे उनके युवा साथियों में खुशी की लहर है सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं पेश की है। श्री गोपी ने भी पार्टी के समस्त वरिष्ठजनों का धन्यवाद देते हुए यह विश्वास दिलाया है कि वह अपने पद की गरिमा को बरकरार रखते हुए पूरी ईमानदारी सच्ची निष्ठा के साथ पार्टी हित के लिए संघर्ष करते रहेंगे।





